लो प्रोफाइल, जातिगत रणनीति...नितिन नवीन को बीजेपी ने क्यों बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष? 5 पॉइंट्स में समझिए पूरी बात
Nitin Nabin News: बीजेपी ने एक लो-प्रोफाइल बिहार नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर सबको चौंका दिया है। आखिर क्यों 45 साल के नितिन नवीन को बनाया गया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष? मोदी-शाह की पसंद, जातिगत समीकरण, बिहार से बंगाल तक की चुनावी रणनीति और संगठन का बड़ा प्लान- 5 पॉइंट्स में समझिए बीजेपी के इस मास्टरस्ट्रोक के पीछे की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

नितिन नवीन को बीजेपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के पीछे की 5 वजह
Nitin Nabin News: भारतीय जनता पार्टी जो अपने फैसलों से चौंकाने के लिए जानी जाती है, उसने एक बार फिर पूरे देश को चौंका दिया है. बीजेपी ने एक बार फिर देश और बिहार की सियासी गलियारों को गर्म कर दिया है. बीते कल जैसे ही बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया तभी से उनकी हर जगह चर्चाएं हो रही है. हर जगह की चर्चाओं में एक बात कॉमन है कि आखिर 45 साल के इस नेता को बीजेपी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी कैसे सौंप दी? तो आइए 5 पॉइंट्स में समझते हैं इसके पीछे की वजह.