युवाओं के लिए अलग-अलग विभाग में नौकरी तो मुंबई में बनेगा बिहार भवन, नीतीश सरकार ने 41 एजेंडों पर लगाई मुहर

Bihar Cabinet Decision: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 41 अहम एजेंडों पर मुहर लगी है. युवाओं के लिए अलग-अलग विभागों में नई भर्तियों, मुंबई में बिहार भवन निर्माण, किसानों के लिए 7000 करोड़ के ऋण और कई नियमों में बदलाव को मंजूरी दी गई है. जानिए किस विभाग में कितने पदों पर होगी बहाली और किन योजनाओं को मिली हरी झंडी.

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar cabinet meeting
नीतीश कैबिनेट में 41 एजेंडों पर लगी मुहर
google news

बिहार में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार एक्शन में दिख रहे है. इसी कड़ी में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई जिसमें की 41 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में युवाओं के लिए अलग-अलग विभाग में रोजगार के साथ-साथ राज्य के विकास को देखते हुए कई योजनाओं को मंजूरी दे दी है. आइए विस्तार से जानते हैं किन-किन योजनाओं को मिली मंजूरी और किस विभाग में कितने पदों पर होगी बहाली.