पटना हिजाब विवाद पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर का आया रिएक्शन, बोलीं- 'जो जैसा सोचता हो वैसा समझता है'

Patna hijab controversy: बिहार की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हिजाब विवाद सुर्खियों में है. पटना के एक कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष से लेकर मुस्लिम समुदाय तक नाराजगी जताई जा रही है. अब इस पूरे मामले पर बीजेपी विधायक और मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर का रिएक्शन सामने आया है.

ADVERTISEMENT

हिजाब विवाद पर मैथिली ठाकुर का आया रिएक्शन
हिजाब विवाद पर मैथिली ठाकुर का आया रिएक्शन
google news

Patna hijab controversy: बिहार में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिजाब विवाद की चर्चा जोरों पर है. दरअसल, पटना के एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान एक महिला का हिजाब खींचने के मामले को लेकर विपक्ष और मुस्लिम समुदाय में काफी नाराजगी देखी जा रही है. एक तरफ जहां विपक्ष मामले को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है. वही, दूसरी तरफ एनडीए के नेता सीएम नीतीश का बचाव करने में लगे हैं. वही, इस बीच अब इस पूरे मामले पर बीजेपी विधायक और मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर का रिएक्शन भी सामने आया है. उन्होंने इस मामले में न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत की है.