'अभी भी समय है...', CM नीतीश कुमार के 'हिजाब विवाद' में अब पाकिस्तानी गैंगस्टर की एंट्री, एक्शन में आए DGP
Nitish Kumar Hijab Controversy: पटना में नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान सीएम नीतीश कुमार द्वारा महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब हटाए जाने पर विवाद शुरू हो गया है. अब पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर सीएम को माफी मांगने की धमकी दी है.
ADVERTISEMENT

Nitish Kumar Hijab Controversy
Nitish Kumar Hijab Controversy: पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला का हिजाब हटाए जाने के मामला में विवाद बढ़ता जा रहा है. विपक्ष जहां सीएम नीतीश कुमार पर सवाल उठा रहा है, वहीं जेडीयू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव कर रही है. लेकिन इस बीच पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी दी है और हिजाब हटाने जाने पर माफी मांगने की बात कही है.