बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक, आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि में तीन गुना तक बढ़ोतरी
Nitish Kumar announcement: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है जिसके तहत आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि तीन गुना और ममता कार्यकर्ताओं की दोगुनी की गई.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(फाइल फोटो)
Nitish Kumar announcement: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है. अभी तक चुनाव की तारीखों की कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन छठ पूजा के आसपास इस चुनाव के होने की आशंका जताई जा रही है. चुनावी साल में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक पर एक घोषणाएं कर रहें है.