नीतीश कुमार ने क्यों छोड़ा था इंडिया ब्लॉक? CWC बैठक में खरगे और सोनिया गांधी ने खोले अंदरूनी राज

Nitish Kumar News: बिहार के पूर्व मु्ख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 2024 में INDIA ब्लॉक से क्यों नाता तोड़ा? 29 सितंबर की CWC बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने उनके फैसले को लेकर क्या कहा, जानिए पूरी कहानी. साथ ही समझिए कि नीतीश कुमार ने NDA में वापसी क्यों की और इसके पीछे क्या वजह बताई गई.

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar INDIA Alliance exit
नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन छोड़ने को लेकर खरगे और सोनिया गांधी ने खोले राज(फाइल फोटो)
Google CTA

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की 29 सितंबर को इंदिरा भवन में हुई बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू सांसद नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से अलग होने के कारणों को लेकर एक बार फिर खुलकर चर्चा हुई. बैठक के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस बात पर चर्चा की कि आखिर नीतीश कुमार ने क्यों एनडीए का दामन थामा था और गठबंधन छोड़ने के पीछे उनका असली मकसद क्या था. विस्तार से जानिए पूरी बात.