JDU विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार का बड़ा एलान, 'भले दिल्ली चला गया हूं, लेकिन बिहार...'

पटना में जेडीयू विधायक दल की बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने घोषणा की कि वे भले ही केंद्र की राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन बिहार का भ्रमण और कार्यों की समीक्षा पहले की तरह ही करते रहेंगे. साथ ही उन्होंने जल्द ही बिहार कैबिनेट विस्तार कर जेडीयू कोटे से और मंत्री बनाने के संकेत भी दिए हैं.

ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
google news

बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव और नई सरकार के गठन के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) की पहली बड़ी बैठक पटना में हुई. इस बैठक की अध्यक्षता खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने की. बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक ऐसा बयान दिया है, जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.