नीतीश कुमार की 'महिला संवाद यात्रा' पर प्रशांत किशोर का तीखा हमला, कह दी ये बात
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की इस यात्रा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा,"नीतीश कुमार समाधान यात्रा कर चुके हैं, लेकिन उससे बिहार की समस्याओं का कितना समाधान हुआ?
ADVERTISEMENT

Prashant Kishor, Nitish Kumar
Bihar Politics: बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए 'महिला संवाद यात्रा' शुरू करने की योजना बनाई है. यह यात्रा महिला सशक्तिकरण पर राज्यभर में संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से की जाएगी. लेकिन इस यात्रा पर सियासी हमले भी शुरू हो गए हैं. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने इस कदम को जनता को भ्रमित करने का प्रयास बताया है.