राज्यसभा चुनाव में सबसे गरीब उम्मीदवार बने नीतीश कुमार, जानिए कितनी है कुल संपत्ति
राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल शपथपत्र में उम्मीदवारों की संपत्ति का खुलासा हुआ है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार निकले. उनके पास करीब 1.66 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वहीं आरजेडी के एडी सिंह सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, जिनकी कुल संपत्ति करीब 243 करोड़ रुपये बताई गई है.
ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार
Nitish Kumar net worth: बिहार की सियासत में इन दिनों बड़े बदलावों की बयार बह रही है. लंबे समय तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले नीतीश कुमार अब राज्य की राजनीति से निकलकर देश की संसद (राज्यसभा) की ओर कदम बढ़ा चुके हैं. एनडीए (NDA) के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने के बाद जो सबसे चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, वह है उनकी संपत्ति. राज्यसभा चुनाव के लिए जमा किए गए हलफनामे के मुताबिक, नीतीश कुमार इस लिस्ट के सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में से एक बनकर उभरे हैं.