Nitish Kumar Oath Ceremony Live: नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम के साथ कई मंत्री लेंगे शपथ, देखें पल-पल के अपडेट
बिहार में आज नई सरकार का गठन होगा और नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नीतीश के साथ ही बीजेपी के दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी आज शपथ लेंगे. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंच रहे हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार का गठन होने जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजधानी पटना का गांधी मैदान पूरी तरह से तैयार है. आज नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ लेंगे. उनके साथ-साथ बीजेपी के दो डिप्टी-सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी शपथ लेंगे. मिल रही जानकारी के मुताबिक कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे जिसमें की कई बड़े चेहरे जैसे मंगल पांडे, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव शामिल है.
इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीती रात पटना पहुंच चुके है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. 11:30 बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए...
- 10:24 AM • 20 Nov 2025
Live Nitish Kumar Oath Ceremony: कौन-कौन मंत्री लेंगे शपथ?
Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: नीतीश कुमार के साथ-साथ कौन-कौन मंत्री शपथ लेंगे, इसके लिए देखें खास रिपोर्ट.
- 10:19 AM • 20 Nov 2025
Live Bihar CM Shapath: सम्राट चौधरी ने शपथ से पहले कही ये बात
Live Updates Bihar CM Oath: नीतीश कुमार के साथ-साथ आज बिहार भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी ने कहा कि, 'बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी-नीतीश कुमार को जो आशीर्वाद दिया है, जनता की भावना के अनुरूप काम करने के लिए शपथ ग्रहण हो रहा है. प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं. बिहार की जनता ने लगातार 20 साल से NDA को सेवा करने का मौका दिया है और NDA आगे भी लगातार काम करता रहेगा.'
- 10:03 AM • 20 Nov 2025
Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को भी आया फोन
Live Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार में शपथ ग्रहण से पहले एक और बड़ी खबर सामने आई है. बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी फोन आया है. यानी की दिलीप जायसवाल भी शपथ लेंगे. अब बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर कोई और ही बैठेगा.
- 09:57 AM • 20 Nov 2025
Nitish Kumar Oath Ceremony LIVE: रामकृपाल यादव को लेकर आई बड़ी खबर
Nitish Kumar Oath Ceremony LIVE: दानापुर सीट पर बाहुबली नेता रीतलाल यादव को हराने वाले भाजपा नेता रामकृपाल यादव को भी फोन आया है. रामकृपाल यादव भी आज नीतीश कुमार के साथ-साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे. रामकृपाल यादव किसी जमाने में लालू यादव के राइट-हैंड हुआ करते थे.
- 09:53 AM • 20 Nov 2025
Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE Updates: किस जाति के कितने मंत्री?
Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के साथ-साथ भूमिहार जाति से 3 मंत्री शपथ ले सकते हैं. वहीं राजपूत जाति से 3, ब्राह्मण जाति से 3, कायस्थ जाति से 2, कुशवाहा जाति से 2, कुर्मी जाति से 2, दलित समुदाय से 5, अति पिछड़ा से 3 मंत्री बन सकते हैं.
- 09:50 AM • 20 Nov 2025
Nitish Kumar Oath Ceremony LIVE: गांधी मैदान में तैयारियां पूरी
Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE Updates: पटना के गांधी में शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. देखें वीडियो.
- 09:44 AM • 20 Nov 2025
Nitish Kumar Shapath Grahan Live: LJP(R), HAM और RLM से कौन बनेगा मंत्री?
Nitish Kumar Shapath Grahan Live: आज नीतीश कुमार के साथ-साथ कई विधायक भी मंत्री पद शपथ लेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक LJP(R) से राजू तिवारी, HAM से संतोष कुमार सुमन और RLM से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक कुशवाहा मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
- 09:35 AM • 20 Nov 2025
Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: स्पीकर पद को लेकर आई बड़ी जानकारी
Live Updates Bihar CM Oath: बिहार में सरकार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक प्रेम कुमार विधानसभा स्पीकर बनाए जाएंगे. प्रेम कुमार ने गयाजी सीट से 9वीं बार चुनाव जीता है.
- 09:32 AM • 20 Nov 2025
Live Nitish Kumar Oath Ceremony: गांधी मैदान के बाहर लगे पोस्टर
Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE Updates: पटना के गांधी मैदान के बाहर नीतीश कुमार, पीएम मोदी, अमित शाह सहित कई नेताओं के पोस्टर लगे हुए है.
- 09:18 AM • 20 Nov 2025
LiBihar CM Oath Ceremony LIVE: जदयू के ये नेता बनेंगे मंत्री
Bihar CM Oath Ceremony LIVE: जदयू कोटे से 7 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे.
- विजय कुमार चौधरी
- श्रवण कुमार
- विजेंद्र यादव
- अशोक चौधरी
- लेसी सिंह
- जमा खान
- मदन सहनी
- 09:10 AM • 20 Nov 2025
Bihar CM Oath Live Updates: बीजेपी से ये मंत्री ले सकते हैं शपथ
Bihar CM Shapath Live: नीतीश कुमार के साथ-साथ बीजेपी के ये मंत्री आज शपथ ले सकते हैं.
- सम्राट चौधरी (कुशवाहा)
- विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार)
- नितिन नवीन (कायस्थ)
- रेणु देवी (अति पिछड़ा)
- नीतीश मिश्र (ब्राह्मण)
- मंगल पांडे (ब्राह्मण)
- नीरज कुमार बबलू (राजपूत)
- संजय सरावगी (वैश्य)
- हरि साहनी (अति पिछड़ा)
- रजनीश कुमार (भूमिहार)
