'लालू यादव हट गए तो इसी को...', विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच हुई नोकझोंक, देखें वीडियो

Nitish Kumar Video: बिहार विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली. दरभंगा रेप केस को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, जबकि सीएम नीतीश कुमार ने विपक्ष पर पलटवार किया. सदन का यह घटनाक्रम अब राजनीतिक चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है.

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar Rabri Devi debate
नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो आया सामने
google news

बिहार में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है. आज सत्र के 5वें दिन कार्यवाही शुरू होते ही जबरदस्त हंगामा हो गया और विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी नोकझोंक हुई. राबड़ी देवी ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया और विधायकों ने नारेबाजी की तो सीएम नीतीश भड़क गए. सीएम नीतीश ने फिर अपने ही अंदाज में विपक्ष पर जमकर तंज कसा, जो कि अब खूब चर्चा में है. आइए जानते हैं विस्तार से पूरी बात.