नीतीश कुमार के राज्यसभा जाते ही बिहार में बड़ा उलटफेर? टल गई बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक, अब आगे क्या!

Bihar New CM Update: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर! नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक टल गई है, जिससे नए मुख्यमंत्री और सरकार गठन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. भारतीय जनता पार्टी और जदयू के बीच रणनीतिक बैठकों का दौर जारी है. जानिए 12 से 15 अप्रैल के बीच बिहार की सियासत में क्या बड़े फैसले हो सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Bihar Political Update
Bihar Political Update
google news

बिहार की राजनीति में अब एक नया अध्याय जल्द ही शुरू होने वाला है. बिहार की राजनीति के 'चाणक्य' कहे जाने वाले नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा की सदस्यता ले ली है और इसी के साथ राज्य के नए सीएम को लेकर चर्चाएं और भी ज्यादा तेज हो गई है. इसी बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है कि बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक कैंसिल हो गई है. दरअसल, आज शाम 6 बजे बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े के दिल्ली आवास पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक होनी थी. लेकिन यह बैठक अब टाल दी गई है. विस्तार से जानिए पूरी बात.