सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच बेटे निशांत को मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी, लेकिन सीएम पद को लेकर सस्पेंस

Bihar New CM Update: बिहार की सियासत में जबरदस्त हलचल है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं. सूत्रों के अनुसार जेडीयू ने नामांकन के कागज तैयार कर लिए हैं और नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी का मुख्यमंत्री और उनके बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

डिप्टी सीएम बनेंगे निशांत कुमार!
डिप्टी सीएम बनेंगे निशांत कुमार!
google news

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बिहार की राजनीति में बड़ा उटलफेर होने वाला है. सूत्रों से के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब दिल्ली की राजनीति का रुख करने वाले हैं. इसके लिए पूरी तैयारियां भी कर ली गई हैं. माना जा रहा है नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए अपना नॉमिनेशन भर सकते हैं. ऐसे में अब उनके राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि उनके बाद बिहार की कमान किसके हाथों में होगी यानी कि बिहार का नया सीएम कौन होगा. इसमें भी सबसे बड़ा सस्पेंस ये कि नए सीएम किसी पार्टी होंगे. इसे लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच सूत्रों के अनुसार नीतीश के बेटे नीशांत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है.