नीतीश कुमार की लखेंद्र पासवान संग बंद कमरे में सीक्रेट मीटिंग...फिर अचानक CM रेस में शामिल हुआ उनका नाम, जानें क्या हुई बात

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है, जिसके बाद उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं. इस बीच नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम चर्चा में हैं, जिसमें एक चौंकाने वाला नाम भी सामने आया है.

ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार और लखेंद्र की सीक्रेट मीटिंग
नीतीश कुमार और लखेंद्र की सीक्रेट मीटिंग
google news

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है. इसके साथ ही उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, नीतीश कुमार ने अभी तक मुख्यमंत्री पद से औपचारिक रूप से इस्तीफा नहीं सौंपा है. लेकिन माना जा रहा है कि वह बहुत जल्द अपना पद छोड़ देंगे. उनके इस कदम के बाद अब पटना से लेकर दिल्ली तक इस बात की चर्चा है कि बिहार की कमान अब किसके हाथों में होगी. नीतीश कुमार के हटने की खबरों के बीच बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम चर्चा में हैं. लेकिन 'द हिंदू' की एक ताजा रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया है.