बिहार में सत्ता परिवर्तन की उलटी गिनती शुरू...नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख फाइनल!
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. वे राज्यसभा सदस्य के तौर पर 10 अप्रैल को शपथ लेंगे. उनकी जगह बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की संभावना है. 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के शामिल होने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

bihar politics
बिहार की सियासत में एक युग का अंत होने जा रहा है. करीब दो दशक तक सूबे की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार अब दिल्ली की राजनीति में नई पारी शुरू करेंगे. जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की पूरी तैयारी कर चुके हैं और उनकी जगह बीजेपी का नया मुख्यमंत्री पदभार संभाल सकता है.