Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, भावुक हुए अशोक चौधरी और संजय सिंह; छलका दर्द

बिहार की राजनीति में एक बड़े युग का अंत होता दिख रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस फैसले के बाद जेडीयू खेमे में मायूसी छा गई है और उनके करीबी नेता भावुक नजर आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
google news

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद (MLC) की सीट से अपना इस्तीफा सौंप दिया है. नीतीश कुमार के इस कदम के बाद सदन में उनके साथ लंबे समय तक काम करने वाले नेता और मंत्री काफी भावुक दिखे. जेडीयू के कद्दावर नेता अशोक चौधरी और एमएलसी संजय सिंह ने इस मौके पर अपना दर्द साझा किया.