नीतीश कुमार कुछ बड़ा करने जा रहे हैं? संजय झा को इशारा, अक्टूबर से प्लान

नीतीश कुमार अचानक जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे. इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि संजय झा ने नीतीश कुमार के सामने कार्यकर्ताओं और आम जनता की इच्छा रखी कि वे फिर से बिहार के लोगों के बीच जाएं. इसके बाद अक्टूबर से नीतीश कुमार के बिहार दौरे की तैयारी शुरू होने की बात सामने आई है.

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar
Nitish Kumar
Google CTA

बिहार की सियासत में एक बार फिर नीतीश कुमार की सक्रियता को लेकर हलचल तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंच गए. इस मुलाकात के बाद जेडीयू के अंदर ही नहीं, बल्कि बिहार के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. नीतीश कुमार के संजय झा के आवास पहुंचने के दौरान पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. पूर्व मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और उनकी बातें भी सुनीं. बताया जा रहा है कि इस दौरान बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई. इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें नीतीश कुमार संजय झा को कुछ सलाह देते नजर आ रहे हैं.