'दिल से निकाल दोगे नीतीश कुमार को...' बयान के सरगर्मी के बीच संजय झा पहुंचे सम्राट चौधरी के आवास, विभागों के बंटवारे पर मंथन शुरू?
Bihar Politics Update: बिहार की सियासत में हलचल तेज! नीतीश कुमार को लेकर संजय झा के बयान ने NDA में नई बहस छेड़ दी है. इसी बीच सम्राट चौधरी के आवास पर बड़ी बैठक शुरू हो गई है, जिसमें ललन सिंह भी शामिल हैं. क्या बिहार में नई सरकार के गठन और विभागों के बंटवारे पर मंथन शुरू हो गया है? जानिए पूरी अंदरूनी कहानी, NDA की रणनीति और 15 अप्रैल को संभावित शपथ ग्रहण की तैयारी.
ADVERTISEMENT

Bihar Political Update
'पिछले 20 साल से नीतीश जी के नेतृ्त्व में जदयू ने जो काम किया है, वह एक-एक जनता के दिल में उतरा हुआ है. लोगों के दिल और मन से नीतीश कुमार को निकाल दोगे क्या...यह इस जन्म में संभव नहीं है.' बिहार के सियासी तपिश के बीच जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में तहलका मचा रखा है. संजय झा के इस बयान को लोग अलग-अलग तरीके से देख रहे है और कहा जा रहा था कि NDA के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है और BJP-JDU के बीच चल रही अंदरूनी खींचतान सामने आ रही है.