4 पुलिस के जवान और 1 बैल…बेगूसराय में CM नीतीश के आने से पहले हेलिपैड पर हुआ खूब ड्रामा, देखें वीडियो वायरल
Begusarai bail viral video: बिहार के बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे से पहले उस समय अजीब स्थिति बन गई जब हेलिपैड पर अचानक एक बैल घुस आया. बैरिकेडिंग तोड़कर पहुंचे बैल को देखकर सुरक्षाकर्मी घबरा गए और उसे हटाने के लिए दौड़ पड़े. इस दौरान अफरातफरी मच गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुरक्षा घेरे में चूक!
Nitish Kumar heli pad incident video: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेगूसराय से पहुंचने से कुछ ही देर पहले ही वहां एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई. यहां जिस हेलीपैड पर सीएम नीतीश का हेलिकॉप्टर उतरने वाला था वहां अचानक एक बैल घुस आया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बैल को मौके पर देख सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और जवानों के हाथ पैर फूल गए. क्या है पूरा मामला, चलिए विस्तार से जानते हैं इस खबर में...