निशांत कुमार की जेडीयू में ग्रैंड एंट्री, पिता नीतीश कुमार और अपने भविष्य को लेकर कही ये बड़ी बात

Nishant Kumar JDU Joining: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ले ली है. पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में निशांत का भव्य स्वागत हुआ. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar Son Politics Entry
Nitish Kumar Son Politics Entry
google news

Nitish Kumar Son Politics Entry: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पटना स्थित प्रदेश जदयू कार्यालय में रविवार को पार्टी की सदस्यता ले ली है. इस दौरान समारोह में पार्टी के बड़े नेता सहिता भारी संख्या में जदयू के कार्यकर्ता मौजूद रहे. निशांत के राजनीति में आने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. इससे पहले निशांत कुमार के पार्टी कार्यालय पहुंचते ही नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और 'युवा सोच, मजबूत संकल्प' के नारे लगाए. इस मौके पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री विजय कुमार चौधरी जैसे दिग्गज नेता भी कार्यालय में मौजूद रहे.