नीतीश कुमार के बेटे निशांत नहीं बनना चाहते डिप्टी सीएम, JDU नेता क्या सोच रहे?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के बाद अब उन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चाएं तेज हैं. पार्टी के भीतर नीतीश की विरासत को बचाने के लिए निशांत को बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग उठ रही.
ADVERTISEMENT

Nitish Kumar
बिहार की सियासत में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र बना हुआ है और वह है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार. पिछले कुछ समय से निशांत की सक्रिय राजनीति में एंट्री को लेकर लग रहे कयासों पर अब विराम लग गया है. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि नई सरकार के गठन में निशांत की भूमिका क्या होगी? क्या वे बिहार के अगले डिप्टी सीएम बनेंगे?