मंच पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जोड़ा हाथ, फिर नीतीश कुमार ने किया कुछ ऐसा कि अब वीडियो हो रहा वायरल

Nitish Kumar viral video: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक मजाकिया अंदाज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वैशाली में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर आयोजित कार्यक्रम में मंच से संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने पहले उनकी जमकर तारीफ की, फिर हाथ जोड़ने पर चुटीले अंदाज में टोका.जानिए वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी और कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ.

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar viral video
Nitish Kumar viral video
google news

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से अपने खास और चिर-परिचित अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार मौका था वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड स्थित चक फतेह कजरीभात गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम का, जहां नीतीश कुमार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे थे. इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की. लेकिन इसी बीच मंच से संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा किया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.