नीतीश कुमार: CM की कुर्सी छोड़ अब बनेंगे राज्यसभा सांसद, जानें सैलरी और सुविधाओं में कितना होगा बदलाव
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद मुख्यमंत्री और सांसद के पद मिलने वाली सैलरी और सुविधाओं की तुलना तेज हो गई है. हालांकि राज्यसभा सांसद की मासिक सैलरी मुख्यमंत्री से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन प्रशासनिक पावर और सुरक्षा के लिहाज से सीएम का पद अधिक प्रभावशाली माना जाता है.
ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार
बिहार की राजनीति में एक युग का अंत होने जा रहा है. करीब दो दशकों तक राज्य की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है कि 10 अप्रैल के बाद वह राज्यसभा सांसद बन जाएंगे. इस बड़े बदलाव के साथ ही अब यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर आर्थिक रूप से किस पद पर ज्यादा फायदा है. मुख्यमंत्री के तौर पर या राज्यसभा सांसद के रूप में? आइए जानते हैं सैलरी और सुविधाओं का पूरा गणित.