नोएडा में असम की लड़की की खौफनाक मौत, 'बिहार कनेक्शन' से सुलझेगा मर्डर मिस्ट्री?

नोएडा के 'रूम नंबर 13' में असम की लड़की का संदिग्ध मर्डर! शराब पार्टी, 2 संदिग्ध लड़के और बिहार कनेक्शन का पूरा सच। पुलिस की तफ्तीश में खुले बड़े राज, पढ़ें एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

देश की राजधानी से सटे हाईटेक शहर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां के एक अपार्टमेंट के 'कमरा नंबर 13' में असम की रहने वाली एक युवती का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है.शुरुआती जांच में मामला सीधे तौर पर हत्या (मर्डर) से जुड़ा नजर आ रहा है. घटनास्थल से शराब की बोतलें, सिगरेट और कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं. इस खौफनाक हत्याकांड की कड़ी अब बिहार से भी जुड़ती नजर आ रही है, जिसने पुलिस महकमे में हलचल तेज कर दी है.