हिजाब विवाद के बाद अब तक नुसरत परवीन ने नहीं किया जॉइन, अब आगे क्या होगा?

Nusrat Parveen Hijab Controversy: पटना में महिला डॉक्टर नुसरत परवीन के हिजाब विवाद के बाद मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. जॉइनिंग डेट बढ़ने के बावजूद 31 दिसंबर तक नुसरत ने नौकरी जॉइन नहीं की. अब कई सवाल उठ रहे है कि क्या अब मौका खत्म हो जाएगा, सरकार आगे क्या फैसला लेगी और फिलहाल नुसरत कहां हैं? विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Nusrat Parveen Hijab Controversy Update
नुसरत परवीन ने अभी तक जॉइन नहीं की नौकरी(तस्वीर-स्क्रीग्रैब)
google news

बिहार की राजधानी पटना में महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने के मामले में शुरु हुआ विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. 15 दिसंबर से ही इस मामले ने बिहार के साथ-साथ देश की राजनीति को गरमा रखा है. जैसे ही इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तब से ही विपक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साध रहा है. 20 दिसंबर तक जब नुसरत परवीन ने नौकरी नहीं जॉइन की तो मामले को और हवा मिल गई, तब सरकार ने जॉइनिंग डेट को 31 दिसंबर,2025 तक बढ़ा दिया.