हिजाब विवाद के बाद भी नुसरत परवीन 20 दिसंबर को जॉइन करेगी नौकरी, तिब्बती कॉलेज के प्रिंसिपल ने दिया बड़ा अपडेट
Nusrat Parveen hijab controversy: बिहार के हिजाब विवाद के बीच नुसरत परवीन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हिजाब खींचने की घटना के बाद नौकरी जॉइन न करने की खबरों पर अब तिब्बती कॉलेज के प्रिंसिपल ने विराम लगा दिया है. प्रिंसिपल मो. महफजूर और नुसरत की क्लासमेट बिलकिस ने साफ किया कि नुसरत परवीन 20 दिसंबर को अपनी नौकरी जॉइन करेगी. जानें पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

नुसरत प्रवीण के भाई ने किया बड़ा खुलासा(फोटो- स्क्रीनग्रैब)
बिहार में 15 दिसंबर के बाद से 'हिजाब विवाद' को लेकर मामला गरमाया हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो अक्सर अपने दिए गए बयानों और हरकतों के कारण चर्चा में बने रहते हैं, उन्होंने 15 दिसंबर को आयुष डॉक्टरों को नियुक्त पत्र(Appointment Letter) देने के दौरान एक महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब खींच दिया था. इस घटना का वीडियो वायरल हुआ और जम्मू-कश्मीर के लेकर पटना तक हर जगह बवाल मचा हुआ है.