बिहार: टूटी छत वाले एक कमरे में 5 कक्षाएं...चनपटिया के सरकारी स्कूल का हाल देख पकड़ लेंगे सिर

बिहार में हर चुनाव से पहले शिक्षा के लिए बड़े वादे और बजट की घोषणाएं होती हैं, लेकिन चनपटिया के मिल कॉलोनी सरकारी स्कूल की बदहाल हालत इन दावों की सच्चाई उजागर करती है.

ADVERTISEMENT

बिहार के स्कूल की बदहाल हालत
बिहार के स्कूल की बदहाल हालत
google news

बिहार में हर विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है. वादे किए जाते हैं कि अब स्कूल चमकेंगे, बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा और शिक्षक सम्मान पाएंगे. बजट में भी शिक्षा के लिए मोटी रकम आवंटित होती है, लेकिन पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के 'मिल कॉलोनी' में स्थित एक सरकारी स्कूल इन तमाम दावों की पोल खोल रहा है.