बिहार चुनाव में ओवैसी ने तेजस्वी से लिया पुराना बदला, AIMIM ने दर्ज की 5 सीटें!

बिहार चुनाव में जहां एनडीए ने भारी जीत दर्ज की है, वहीं सीमांचल में ओवैसी की AIMIM ने पांच सीटें जीतकर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी. AIMIM ने वे तीन सीटें भी वापस हासिल कीं है जहां 2020 में विधायक आरजेडी में चले गए थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों NDA के बेहद शानदार रहे तो महागठबंधन के नतीजे बेहद निराशाजनक साबित हुए. एनडीए ने 202 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. वहीं, तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को महज 35 सीटें ही जीत सका. इस चुनावी 'आंधी' में भी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल के इलाके में अपना किला फतह करके सबको चौंका दिया है.