बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
बिहार के गोपालगंज में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी पर जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ है. गंभीर हालत में उन्हें पटना रेफर किया गया है, वहीं मुख्य आरोपी राजेश शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ADVERTISEMENT

पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला.
Gopalganj crime news : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई है. बिहार के गोपालगंज जिले में पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया है. उन पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.