संसद में भगवा पहनकर क्यों पहुंचे पप्पू यादव? खुद बताई वजह
Pappu Yadav News: संसद में भगवा पहनकर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने अपने अनोखे प्रदर्शन की वजह बताई. उन्होंने बीजेपी पर आस्था की चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया.
ADVERTISEMENT

Pappu Yadav
संसद परिसर में भगवा वस्त्र धारण कर और दान पात्र लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन करने वाले पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपने इस कदम पर जवाब दिया. बीजेपी द्वारा भगवा और सनातन धर्म का मजाक उड़ाने के आरोपों पर पलटवार करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़ विपक्ष नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के लोग कर रहे हैं.
