राज्यसभा चुनाव में हार पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, बोले- 'विपक्ष के नेता अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते, मैदान छोड़कर भागना गलत'
Pappu Yadav statement: राज्यसभा चुनाव में हार के बाद पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर जिम्मेदारी नहीं निभाने, मैदान छोड़ने और रणनीति में कमी का आरोप लगाया. बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने राजनीति में बढ़ते धनबल और नैतिक मूल्यों के पतन पर भी चिंता जताई.
ADVERTISEMENT

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद पप्पू यादव ने दिया बड़ा बयान
राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद बिहार की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है. पूर्व सांसद पप्पू यादव ने विपक्षी गठबंधन की हार पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उनके नेतृत्व और रणनीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं. पप्पू यादव ने स्पष्ट कहा कि विपक्ष की भूमिका सही नहीं रही और हार तो पहले से ही तय थी. इसके साथ ही उन्होंने नेताओं के बिकने को लेकर भी तंज कसा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.