पप्पू यादव बीच अचानक बीच मझधार में फंसे, नाव का इंजन भी बंद, ऐसे हुए रेस्क्यू !

बिहार में बाढ़ के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव उस वक्त मुश्किल में फंस गए, जब रात के अंधेरे में उनकी नाव बीच मझधार में रुक गई. नाव का इंजन बंद होने के बाद सांसद और उनके साथ मौजूद लोग नदी के बीच फंसे रहे. बताया गया कि इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों की नाव भी उनसे अलग हो गई. काफी देर बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए पप्पू यादव को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

ADVERTISEMENT

Pappu yadav
Pappu yadav
Google CTA

बिहार में बाढ़ का संकट लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और मदद पहुंचाने के लिए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव लगातार दौरा कर रहे हैं. इसी दौरान देर रात पटना के दियारा इलाके में राहत कार्य के लिए पहुंचे पप्पू यादव खुद बाढ़ के बीच फंस गए. बताया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित इलाके में लोगों की मदद करने के दौरान स्थिति अचानक मुश्किल हो गई. चारों तरफ पानी होने के कारण नाव को आगे ले जाने में भी परेशानी हो रही थी. इसी दौरान पप्पू यादव की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी दूसरी नाव पर मौजूद थे, लेकिन कुछ समय बाद वह नाव दिखाई नहीं दी. उनके साथ मौजूद तीन नावों के लापता होने की बात भी सामने आई.