Chirag-kangna: चिराग पासवान और कंगना रनौत के बीच कुछ है क्या? चाचा पशुपति पारस ने बताई सच्चाई

Bihar News: दिवंगत नेता रामविलास के 41 वर्षीय बेटे चिराग पासवान की गिनती देश के सबसे हैंडसम नेताओं में होती है. चिराग पासवान अभी भी अविवाहित हैं. सिंगल चिराग पासवान का कंगना रनौत के साथ रिश्ता क्या कहलाता है. इसको लेकर बिहार से लेकर हिमाचल तक कयासों का बाजार गर्म है.

ADVERTISEMENT

chirag_kangna
कंगना और चिराग के रिश्तों पर पहली बार चिराग के चाचा ने कही बात.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

चिराग और कंगना का रिश्ता क्या कहलाता है? चर्चा में है दोनों नेता

point

चिराग के चाचा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कह दी बड़ी बात

point

दोनों को लेकर बिहार से लेकर हिमाचल तक  कयासों का बाजार गर्म है

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और अभिनेत्री सह सांसद कंगना रनौत का रिश्ता आखिर क्या कहलाता है. लोकसभा सत्र के दौरान खुले अंदाज़ में बेतकल्लुफी से सदन के बाहर चिराग और कंगना का हंसकर एक-दूसरे से बात करना लोगों को बात बनाने का मौका दे गया.