पटना AIIMS में लगी भीड़...सुंदर-आकर्षक दिखने के लिए ये क्या करवा हैं लोग?

डॉ. वीणा सिंह का कहना है कि लोगों में सुंदरता के प्रति जुनून बढ़ गया है. कुछ मरीज तो अपने चेहरे के किसी खास हिस्से को और आकर्षक बनाने के लिए सर्जरी करवाना चाहते हैं.

ADVERTISEMENT

Patna AIIMS
Patna AIIMS
Google CTA

आजकल हर कोई सुंदर और आकर्षक दिखना चाहता है. इसी चाहत में पटना AIIMS में नाक, गाल और ब्रेस्ट की प्लास्टिक सर्जरी करवाने वालों की भीड़ बढ़ गई है. पहले जहां एक महीने में सिर्फ 4-5 लोग सर्जरी के लिए आते थे, वहीं अब हर महीने 20-25 युवा सर्जरी के लिए पहुंच रहे हैं.