पटना एयरपोर्ट पर दिखा अनोखा नजारा: दिल्ली से लौटते ही तेजस्वी यादव ने संभाली स्टीयरिंग
IRCTC मामले की दिल्ली कोर्ट में सुनवाई के बाद पटना लौटे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को तेजस्वी यादव खुद गाड़ी चलाकर घर ले गए. एयरपोर्ट पर तेजस्वी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में आईआरसीटीसी (IRCTC) मामले की अदालत में सुनवाई के बाद पटना लौटे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के शीर्ष नेतृत्व का एक अनोखा और भावनात्मक रूप शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर देखने को मिला. विमान से उतरने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुरक्षा काफिले और सरकारी ड्राइवर को दरकिनार कर खुद गाड़ी की कमान संभाल ली.
