पटना पहुंची CJP प्रोटेस्ट की आंच... पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच जमकर हुआ टकराव, थानाध्यक्ष का सर फट गया
Patna protest: दिल्ली में छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध की आंच अब पटना पहुंच गई है. जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई. पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन के बीच कई पुलिसकर्मी घायल हुए. पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना रहा.
ADVERTISEMENT

पटना में छात्रों का बवाल
Patna student protest: बिहार की राजधानी पटना में कॉकरोच जनता पार्टी की आंदोलन का आंच पहुंच गई है. पटना के जेपी गोलंबर पर आज आईसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया, जिसमें गांधी मैदान थानाध्यक्ष का सर फट गया.
