Bankipur upchunav Date: बांकीपुर में कब होगी वोटिंग और किस दिन आएंगे नतीजे? चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Bankipur upchunav Date: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है. नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से खाली हुई इस सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी. जेजेडी ने जहां वीणा मानवी को उतारा है, वहीं प्रशांत किशोर के खुद लड़ने की अटकलें तेज हैं.

ADVERTISEMENT

पटना की बांकेपुर सीट पर उपचुनाव का हुआ ऐलान
पटना की बांकेपुर सीट पर उपचुनाव का हुआ ऐलान
Google CTA

Bankipur Assembly Bypoll Date :बिहार की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक पटना की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के बाद इस सीट को लेकर राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है. बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है, क्योंकि नए राजनीतिक दल और चेहरे भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं.