"वर्दी उतार दूंगा..." प्रशांत किशोर और SHO में तीखी बहस, बांकीपुर उपचुनाव से पहले थाने में भारी बवाल!
पटना के जक्कनपुर थाने में आधी रात पहुंचे प्रशांत किशोर! दो कार्यकर्ताओं के गायब होने पर थाना प्रभारी ऋतुराज कुमार सिंह से भिड़े। 'वर्दी उतारने' की धमकी से बढ़ा सियासी पारा, जानिए पूरा ड्रामा।
ADVERTISEMENT

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले राजधानी का सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है. जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर और पटना के जक्कनपुर थाना प्रभारी (SHO) ऋतुराज कुमार सिंह के बीच आधी रात को थाने के भीतर ही भीषण बहस हो गई. दो कार्यकर्ताओं को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखने और फिर बिना किसी आधिकारिक जानकारी के थाने से 'गायब' कर देने का आरोप लगाते हुए प्रशांत किशोर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गए.
