पटना में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, CCTV फुटेज सामने आया

Patna Crime News: पटना में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई. गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Patna Firing
Patna Firing
Google CTA

राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली है. मंगलवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना को अंदाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस फुटेज में दिख रहा है कि एक शख्स जिसका नाम शुभम यादव है और वो फोन पर बात कर रहा है. इतने में एक बाइक पर सवार अपराधी आते हैं और करीब में चार गोली मारते हुए फरार हो जाते हैं.