खान सर विवाद के आरोपी और रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में संदिग्ध मौत पप्पू यादव ने उठाए सवाल

Prince Yadav Death: पटना में खान सर और रोशन आनंद के बीच चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. कोचिंग सेंटर पर हमले के आरोपी और रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं और जांच पर सबकी नजरें टिक गई हैं.

ADVERTISEMENT

रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में संदिग्ध मौत
रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में संदिग्ध मौत
Google CTA

Gyan Bindu Coaching Director Brother: बिहार की राजधानी पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के बीच चल रहा विवाद पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है. इन दो बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस पूरे विवाद के बीच अब नेपाल से एक ऐसी हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले में आरोपी और रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.