पटना में 'फ्रॉड फैक्ट्री' का भंडाफोड़: फ्लैट नंबर 404 से चल रहा था करोड़ों की ठगी का धंधा, ऐसे हुआ खुलासा

पटना के शास्त्री नगर में पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फ्लैट नंबर 404 से ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को लूट रहा था. मास्टरमाइंड अंकित कुमार युवाओं को 15-30 हजार की नौकरी का लालच देकर उनसे देश भर में ठगी करवा रहा था.

ADVERTISEMENT

बिहार न्यूज
बिहार न्यूज
google news

बिहार की राजधानी पटना के एक साधारण से दिखने वाले अपार्टमेंट के बंद कमरे में साइबर अपराध का काला साम्राज्य फल-फूल रहा था. शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी स्थित एक बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 404 में चल रहे इस 'धोखे के खेल' का पटना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. बाहर से शांत दिखने वाले इस फ्लैट के अंदर पांच-छह युवक लैपटॉप और मोबाइल के जरिए देश भर के लोगों की गाढ़ी कमाई लूट रहे थे.