पटना में बाढ़ के बीच जंगली सुअरों का खौफनाक तांडव, 2 महिलाएं जख्मी

पटना के दानापुर दियारा में गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ जंगली सुअरों का आतंक बढ़ गया है. सुअरों के हमले से एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं घर के नल से पानी भर रही महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजधानी पटना से सटे दानापुर दियारा क्षेत्र के लोग इन दिनों दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं. एक तरफ गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से इलाके में बाढ़ का संकट गहराया हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए जंगली सुअरों ने दियारा में दहशत फैला रखी है. सुअरों के इस खौफनाक हमले में एक मासूम बच्ची की जान चली गई है, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं.