Good News: पटना से दिल्ली 15 घंटे नहीं बल्कि 5 घंटे से कम में ही सफर होगा पूरा...बुलेट ट्रेन चलाने की कवायद तेज!

Patna Delhi Bullet Train: बिहार और दिल्ली के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र सरकार पटना को बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, भविष्य में पटना से दिल्ली का सफर 12-17 घंटे की बजाय महज 4 घंटे 41 मिनट में पूरा हो सकेगा. जानिए पटना-दिल्ली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट और संभावित रूट से जुड़ी पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Patna Delhi Bullet Train
Patna Delhi Bullet Train
google news

अगर आप बिहार के निवासी हैं और दिल्ली में रह रहे हैं, तो घर आने-जाने में होने वाली आपकी सारी परेशानियां जल्द ही खत्म होने वाली हैं. केंद्र सरकार दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना को बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जोड़ने पर बेहद गंभीरता से काम कर रही है. इसे लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पटना एक बार बुलेट नेटवर्क से जुड़ जाएगा तो इससे राज्य को काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जुड़ने के बाद पटना से दिल्ली की यात्रा महज 4 घंटे 41 मिनट की ही रह जाएगी. फिर पटना से सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन का विस्तार किया जाएगा और इसके लिए भी तैयारी शुरू हो गई है. विस्तार से जानिए पूरी बात.