शीतलहर को लेकर पटना डीएम का आदेश, क्रिसमिस के बाद तक स्कूल रहेंगे बंद
Patna DM Order: बिहार में शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए पटना डीएम ने बड़ा आदेश जारी किया है. क्रिसमिस के बाद तक यानी 26 दिसंबर तक पटना जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई बंद रहेगी, जबकि उच्च कक्षाओं का संचालन सीमित समय में होगा. जानिए पूरा आदेश और मौसम का ताजा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Patna DM order (Representational Image)
Patna DM Order: बिहार में लगातार बढ़ रही ठंड अब लोगों को काफी परेशान करने लगी है. पिछले कई दिनों से हिमालय से आ रही पछुआ हवाओं ने राज्य में ठंड बढ़ा दी है जिसके बाद कई जिलों में लोग अलाव और अंगीठी के सहारे जी रहे हैं. इसी बीच शीतलहर और कम तापमान को देखते हुए पटना डीएम ने एक आदेश जारी किया है. इस आदेश के मुताबिक पटना जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 8वीं तक के कक्षाओं को क्रिसमिस बाद तक यानी 26 दिसंबर तक बंद रखने के आदेश दिए गए है. वहीं इससे ऊपर की क्लास का संचालन 10 बजे से 3:30 तक करने का आदेश दिया गया है.