अनिल यादव गोलीकांड: तेजस्वी का बड़ा आरोप- 'जाति देखकर गोली मारी जा रही है'

पटना में अनिल यादव पर फायरिंग के बाद तेजस्वी यादव ने जाति देखकर गोली मारे जाने का आरोप लगाया. तेजस्वी ने कहा कि अपराध के मामलों में जाति को बहाना बनाकर आरोपी बनाया जाता है. अनिल यादव गोलीकांड में पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Patna Firing
तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष
Google CTA

पटना में जन सुराज नेता अनिल यादव पर हुई फायरिंग के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. घायल अनिल यादव से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जाति की राजनीति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में जाति देखकर गोली मारी जा रही है और अपराध की घटनाओं में भी जाति को बहाना बनाया जा रहा है.