आधी रात को गर्दनीबाग पहुंचे मनीष कश्यप, बोले- 'सम्राट चौधरी जी हाथ जोड़ता हूं, युवाओं की मांगें मान लीजिए'
पटना के गर्दनीबाग में 8 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में आधी रात को पहुंचे मनीष कश्यप ने सरकार को घेरा. मनीष कश्यप ने सीएम सम्राट चौधरी से हाथ जोड़कर छात्रों की मांगें पूरी करने और तुरंत संवाद के लिए डेलीगेशन भेजने की अपील की. उन्होंने प्रशांत किशोर से भी धरना स्थल आने की मांग की.
ADVERTISEMENT

Manish Kashyap
पटना का गर्दनीबाग धरना स्थल इस समय अभ्यर्थियों के भारी आक्रोश और अनिश्चितकालीन आंदोलन का गवाह बना हुआ है. बीपीएससी, बिहार एसएससी, बीपीएसएससी और शिक्षक बहाली समेत कई भर्ती परीक्षाओं में धांधली व विसंगतियों के खिलाफ छात्र नेता अमन पिछले 8 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं, जबकि छात्रा जान्हवी का भी अनशन जारी है. रविवार को मनीष कश्यप लगातार चौथे दिन गर्दनीबाग पहुंचे और अभ्यर्थियों का हालचाल लिया.
