'चाहे जान चली जाए, पीछे नहीं हटूंगी...' मां के मना करने के बावजूद गर्दनीबाग में आमरण अनशन पर बैठीं छात्रा जाह्नवी!

बिहार में पेपर लीक और धांधली के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है. छात्र नेता अमन के बाद अब समस्तीपुर की BPSC अभ्यर्थी जाह्नवी भी आमरण अनशन पर बैठ गई हैं. जाह्नवी ने कहा कि मां के मना करने के बावजूद वह व्यवस्था से लड़ने आई हैं और जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, शहादत तक अनशन जारी रहेगा.

ADVERTISEMENT

Patna Protest
Patna Protest
Google CTA

बिहार की राजधानी पटना का गर्दनीबाग धरना स्थल एक बार फिर छात्र-युवाओं के आक्रोश का केंद्र बन गया है. राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक, धांधली और भर्ती परीक्षाओं में देरी के विरोध में अभ्यर्थियों का आमरण अनशन (भूख हड़ताल) और अधिक उग्र रूप लेता जा रहा है. छात्र नेता अमन कुमार के बाद अब समस्तीपुर की छात्रा और अभ्यर्थी जाह्नवी ने भी गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है.