अनशन पर बैठे अमन और जाह्नवी से मिले रौशन सर, कहा- 'टीचर्स और छात्रों का पूरा समर्थन, लेकिन एकजुटता ही दिलाएगी जीत'

पटना के गर्दनीबाग में छात्र आंदोलन के समर्थन में पहुंचे रौशन आनंद सर (Gyan Bindu GS Academy) ने मंच से आयोगों का काला चिट्ठा लहराते हुए अभ्यर्थियों को संबोधित किया. रौशन सर ने BPSC, BSSC और CSBC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए छात्र नेताओं से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने कहा कि जब तक छात्र नेता एक मंच पर नहीं आते, तब तक सिस्टम के खिलाफ निर्णायक लड़ाई संभव नहीं है.

ADVERTISEMENT

Raushan Anand
Raushan Anand
Google CTA

बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली, पेपर लीक और परीक्षा में देरी के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन अब और व्यापक रूप लेता जा रहा है. शनिवार को चर्चित शिक्षक और ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद सर (Raushan Anand Sir) अभ्यर्थियों और अनशन पर बैठे छात्र नेताओं का समर्थन करने गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे. मंच से रौशन आनंद सर ने हाथ में फाइलों का पुलिंदा लहराया और बिहार के सभी परीक्षा चयन बोर्डों तथा सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए.