Patna Hotel Incident: परीक्षा देने आई छात्रा के साथ आधी रात को क्या हुआ था... पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा!
Hidden Villa Hotel Case Update: पटना के रूपसपुर स्थित हिडन विला होटल में परीक्षा देने आई छात्रा के साथ आधी रात को हुई छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार हो चुका है, जबकि होटल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही भी सामने आई है. जानिए उस रात आखिर क्या हुआ था और पुलिस अब क्या कार्रवाई कर रही है.
ADVERTISEMENT

Patna Hotel Incident
बिहार की राजधानी पटना के रूपसपुर इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के 'हिडन विला' होटल में पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने आई एक छात्रा के साथ आधी रात को छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई. घटना के वक्त छात्रा अपने पिता के साथ होटल के कमरे में ठहरी हुई थी. इस वारदात के बाद से पूरे बिहार में लोगों के बीच भारी गुस्सा और आक्रोश देखा जा रहा है. बेटी की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले को लेकर पटना पुलिस के एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उस रात की पूरी हकीकत बयां की है.