पटना हिजाब विवाद पर राज्यपाल आरिफ खान का आया रिएक्शन, बोले- 'नुसरत देश की बेटी हैं, नीतीश कुमार पिता समान'
Patna hijab controversy: पटना के हिजाब विवाद को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष हमलावर है. इसी बीच बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा बयान सामने आया है. खबर में जानिए उन्होंने क्या कहा.
ADVERTISEMENT

हिजाब विवाद पर राज्यपाल आरिफ खान का आया रिएक्शन
Patna hijab controversy: बिहार की राजधानी पटना से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब देशभर में चर्चा का विषय बन हुआ है. मामले में सियासी बयानबाजी के बीच अब प्रदेश के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इस मामले पर बोलते हुए कहा कि नुसरत परवीन देश की बेटी हैं. राज्यपाल ने कहा कि बाप और बेटी के बीच किसी तरह के विवाद की बात करना दुखद है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामले को विवाद करना गलत है. गवर्नर ने कहा कि बाप-बेटी के बीच ऐसा नहीं होता. इस रिश्ते में विवाद की बात करना ही दुख की बात है. नीतीश कुमार पिता की तरह हैं.